लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर विकासदीप बिल्डिंग परिसर के गेट से शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह, श्रीराम क्षत्रिय सेना के जमुना बक्श सिंह निर्भय व क्षत्रिय समाज सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में शोभा यात्रा झण्डा बैनर लेकर जयकारा लगाया। यह शोभा यात्रा सुबह नौ बजे महाराणा प्रताप चौक चौराहा हुसैनगंज पहुंची। इसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माला पहनाकर फूलों की वर्षा की गई। प्रतिमा पर सामूहिक माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर क्षत्रिय समाज के विजय सिंह धाकरे, अशोक कुमार सिंह, डॉ. सुमेश सिंह, कुंवर विनोद सिंह, अंजनि सिंह रघुवंशी, अमित सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- म...