कोडरमा, मई 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। महाराणा प्रताप की जयंती पर शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा द्वारा श्रद्धांजलि व जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक, बाईपास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि श्री रितेश दुग्गड़ ने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष और त्याग का प्रतीक है, जिससे नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। माल्यार्पण के बाद मंच द्वारा शहर के छह प्रमुख स्थानों पर अस्थाई प्याऊ स्थापित कर अमृत धारा सेवा प्रारंभ की गई। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस सेवा की स्थानीय लोगों ने सराहना की। यह भी पढ़ें- महाराणा के पदचि...