बलरामपुर, मई 9 -- उतरौला, संवाददाता। स्थानीय टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को वीरता, स्वाभिमान व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर निबंध एवं चित्रकलॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय इतिहास के महान योद्धाओं के आदर्शों और उनके त्यागपूर्ण जीवन से परिचित कराना रहा।प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष, पराक्रम एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण पर आधारित निबंध प्रस्तुत किए। वहीं चित्रकलॉ प्रतियोगिता में छात्रों ने महाराणा प्रताप के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रों में वीरता, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से झलकती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा...