रुद्रपुर, मई 9 -- सितारगंज, संवाददाता। महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक से मुख्य चौक होते हुए महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट तक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, उदय राणा एवं रामभरोसे राणा ने दीप प्रज्वलित कर और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनी जयंती, सांसद विधायक ...