बदायूं, मई 10 -- नगर पंचायत में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में भव्य रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने चेयरमैन पार्वती देवी के आवास से फीता काटकर किया। रैली अशोक चौक और ब्लॉक मुख्यालय होते हुए वार्ड पांच पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने महाराणा प्रताप को राष्ट्रभक्ति व वीरता का प्रतीक बताते हुए उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत हुआ और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, सभासद जसवीर राणा, ओमप्रकाश, लेखराज यादव, सुखवीर राणा, ललतेश शाक्य, अमित शर्मा, पिन्टू मोदी एवं थाना पुलिस सहित तमाम नगरवासी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- त्याग, स्वाभिमान और वीरता के ...