गंगापार, मई 9 -- महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शनिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयराज सिंह (राजू) के नेतृत्व में सद्भावना शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा करछना विकासखंड कार्यालय से प्रारंभ होकर कोहडार घाट तक पहुंची, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा आईजी केपी सिंह, हरिनारायण सिंह, एनपी सिंह, दिवाकर प्रताप सिंह (राजा डैया), भाजपा यमुनापार के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, गंगा प्रसाद मिश्र, सुबोध सिंह, मंचों सिंह, सुजीत सिंह, प्रेम सिंह एवं पंकज शुक्ल आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनायी गयी यह भी...