संभल, जून 17 -- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के बीच निकली शोभायात्रा में क्षेत्र के सत्ताईसी गांवों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू भैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद सनातन धर्म के जयघोषों के बीच शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। यात्रा के दौरान भगवा ध्वज लहराते रहे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच राष्ट्रभक्ति एवं धर्म जागरण के नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर निकली ...