बदायूं, मई 10 -- महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाराणा प्रताप चौक पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की। शहर में डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जहां जगह-जगह लस्सी व शीतल जल का वितरण हुआ। जनपद में सैंकड़ों स्थानों पर जुलूस निकालकर जन-जन के आस्था केंद्र को नमन किया गया। स्काउट भवन में आयोजित समारोह में अतिथियों का हल्दीघाटी की माटी से तिलक कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता व सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिनकी वीरगाथा विश्वभर में गूंजती है। पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने उन्हें राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.