सहारनपुर, मई 10 -- बेहट। गांव फतेहपुर कला स्थित भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अध्यापकों के साथ छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय प्रबंधक राजकुमार शर्मा व प्रिंसिपल राकेश भारद्वाज ने कहा कि महाराणा प्रताप ने साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से भारतीय इतिहास में अमर स्थान बनाया। वे केवल मेवाड़ के शासक नहीं, बल्कि भारत की आन-बान-शान के प्रतीक थे। उनका जीवन मातृभूमि की रक्षा और आत्मसम्मान का संदेश देता है। इस अवसर पर राजकुमार चौहान, आजाद सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज राणा, अरुणा देवी, पायल कोरी, अर्चना शर्मा, नेहा शर्मा, नेहा चौहान, शहजाद अली, सिकंदर सिंह, अमरजीत चौहान, सूर्य प्रताप राण...