शाहजहांपुर, मई 10 -- मिर्जापुर। कस्बे में शनिवार को महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके संघर्ष, वीरता और स्वाभिमान पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के प्रदीप रघुवंशी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर देश, धर्म और समाज की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कभी भी मुगल शासक अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और स्वाभिमान के साथ युद्ध करते रहे। कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।समाजसेवी प्रेमवीर सिंह चंदेल ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी समझौता नहीं किया। यह भी पढ़ें- 486वीं जयंती पर श्रद्धापूर्व याद किए गए महाराणा प्रताप उन्होंने...