हापुड़, जून 18 -- साठा चौरासी के मुख्यालय धौलाना स्थित जनता इंटर कॉलेज छज्जूपुर-डहाना में स्वाभिमानी मंच के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में देशभक्ति, शौर्य, संस्कृति, प्रेम और सामाजिक सौहार्द से ओतप्रोत काव्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओजस्वी रचनाओं, तालियों की गूंज और राष्ट्रगौरव के नारों से पूरा परिसर देर रात तक उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं सोहनलाल तोमर ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप और त्याग एवं समर्पण की प्रतीक मां पन्ना धाय के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि म...