मुरादाबाद, मई 9 -- महाराणा प्रताप की जयंती शहर में हर्षोल्लास से मनाई गई। रैलियां निकाल कर जयघोष किया गया तो महाराणा प्रताप चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की भी धूम रही। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी में अपने वीर शिरोमणि का माल्यार्पण करने की होड़ रही। राजपूतों ने अपनी शक्ति का भी अहसास कराया। युवाओं में प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने का क्रेज रहा। महाराणा प्रताप चौक को भव्य रूप से सजाया गया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनी जयंती, सांसद विधायक जिला परिषद अध्यक्ष और गणमान्य हुए शामिलक्षत्रिय एवं राजपूत समाज की रैली गांधी मैदान बुद्धि विहार से बड़ी रैली निकाली गई। इसमें पूर्व राज्य मंत्री (सदस्य गौ सेवा आयोग) ठाकुर राहुल सिंह, ठाकुर सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, हरपाल सिंह, डा. राजेश सिंह, श...