बदायूं, फरवरी 25 -- बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन विकसित भारत में युवाओं की भूमिका थीम पर रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को विकसित भारत का आधार स्तंभ बताया। रंगोली प्रतियोगिता में आस्था, यामिनी, अलशिफा, आंशिका और राधा की टीम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में महक बी प्रथम, अलिशा द्वितीय और शालिनी व सृष्टि गौतम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ. शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर और अब्दुल रईस सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...