एटा, मार्च 19 -- सोशल मीडिया पर महाराणा प्रताप के शौर्य से संबंधित स्टोरी लगाने पर कुछ लोग भड़क गए और पीड़ित को रास्ते में घेरकर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिलुआ निवासी अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 मार्च को महाराणा प्रताप के शौर्य से संबंधित एक स्टोरी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगाई थी आरोप है कि स्टोरी को देखकर आरोपी लक्की उर्फ कैफ, नाजिम, ढोला, साहिल, अन्य लड़के भडक उठे। आरोप है कि 17 मार्च को किसी काम से कस्बा पिलुआ में आए थे। देर शाम जनता इंटर कालेज के सामने इन सभी लोगों ने पीड़ित को घेर लिया और बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने आकर पीड़ित को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित थाना पिलुआ पहुंचे और पुलिस को घटन...