बोकारो, मई 11 -- फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित दीन दयाल चौक के समीप ढोरी कॉलोनी स्थित राजेंद्र स्मति भवन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा सम्मान और उत्साह के साथ मनाइ गईं। अध्यक्षता भार्ई प्रमोद सिंह ने की जबकि संचालन पंकज पांडेय ने किया। महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्र भक्ति को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धाओं में से एक थे जिन्होंने मातृभमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपर्ण जीवन संघर्ष में बिताया। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बजाय कठिन परिस्थितियों में भी स्वतंत्रता और सम्मान का मार्ग चुना। यह भी पढ़ें- युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है महाराणा प्रताप का जीवन उनका जीवन आज भी देशभक्ति, साहस और आत्म...