मऊ, मई 10 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के तत्वावधान में शनिवार को भीटी हनुमान नगर स्थित कैंप कार्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्पकार्यक्रम का संबोधन जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने कभी भी आताताइयों के सामने सर नहीं झुकाया और अंतिम सांस तक स्वतंत्रता और सम्मान के लिए लड़ते रहे। यह भी पढ़ें- 'शहर में स्था...