बदायूं, मई 20 -- तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में मंगलवार को महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी व मुख्य अतिथि रवि प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा से लोकप्रिय गायक विक्रांत ठाकुर और डीके ठाकुर ने देशभक्ति व लोकगीतों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। काफिल के साथ पहुंचे मुख्य अतिथि व समाजसेवी रवि प्रताप सिंह ने शोभायात्रा के शुभारंभ किया। कहा, आज के युवाओं को महाराणा प्रताप के पद चिह्नों पर चलना चाहिए। अपने साथ हर वर्ग को जोड़ना पड़ेगा। शोभायात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भर गया।

कार्यक्रम के विचार जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ झंडू भइया, अमित प्रताप सिंह, डॉ. वीरेश कुमार सिंह, आईपी सिंह तथा गिरीश पाल सिंह सिसौदिया ने अपने विचार व्यक...