रुडकी, मई 9 -- बुग्गावाला। बंजारेवाला गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। इस अवसर पर समाजसेवी सचिन तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी को संघर्षों में भी कभी हार न मानने और अपने धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंकित राणा, गौरव चौहान, निशु चौहान, डॉ. सुलेख तोमर, सचिन सैनी, योगेश राणा, अमरीश राणा, दिनेश राणा, जॉनी राणा, डॉ. सुमित राणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा प्रताप की जय...