बदायूं, जून 5 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल किसी एक जाति, वर्ग या कालखंड के राजा नहीं थे, बल्कि वे भारत की अखंड अस्मिता, स्वाभिमान और अदम्य साहस के सार्वभौमिक प्रतीक हैं। जब देश विषम परिस्थितियों से जूझ रहा था तब उन्होंने महलों के वैभव को त्यागकर घास की रोटी चुनी, लेकिन राष्ट्र के स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किया। मुख्य अतिथि पंकज सिंह गुरुवार को दातागंज पहुंचे। यहां बरेली तिराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह भी पढ़ें- नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण इसके बाद कार्यक्रम में सभा को संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने ...