बिजनौर, मई 14 -- शेरकोट। महाराणा प्रताप की फ्लैक्सी में अराजक तत्वों के आग लगा दिए जाने से क्षत्रिय समाज में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। गांव खिजरपुर में सैयद जलालुद्दीन की पीर मजार के पास महाराणा प्रताप जयंती पर एक फ्लेक्सी लगाई गई थी। जिसमें महाराणा प्रताप की फ़ोटो सहित कई देवी देवताओं फोटो भी लगे थे। मंगलवार की देर रात शरारती तत्वों ने फ्लैक्सी में आग लगा दी, जिससे तस्वीरें जल गई। सुबह जब ग्रामीणों की नजर जली हुई फ्लैक्सी पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना से क्षत्रिय समाज में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू की। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस सतर्कता बढ़ा...