महाराणा प्रताप की जयन्ती पर सिढ़पुरा में निकाली शोभायात्रा
आगरा, जून 18 -- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती पर महाराणा प्रताप समिति द्वारा धुमरी रोड पर स्थित धर्मशाला पर की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के आयोजन के बाद कस्बा में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ युवराज अंबरीश सिंह एवं विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बुधवार को कस्बा में निकाली गई शोभायात्रा धुमरी मार्ग पर स्थिति शिवकाली मन्दिर से प्रारंभ होकर पटियाली मार्ग से गंजडुंडवारा मार्ग, अमापुर तिराहा, पीआर इंटर कालेज, अमापुर तिराहा, एटा मार्ग से वापस मैन बाजार, दुर्गा मन्दिर, करतला रोड, सराय पट्टी धुमरी रोड काली मंदिर पर हुई सम्पन्न। शोभायात्रा का कस्बा में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान अजय सोलंकी, विष्णु चौहान, दीपक सोलंकी, ठाकुर मंजीत सिंह, अमरपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.