जौनपुर, मई 9 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा। राजपूत सेवा समिति की तरफ से आयोजित समारोह की तैयारी कर ली गई है। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह करेंगे। समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह सम्मान समारोह राजपूत समाज के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों के योगदान को मान्यता देने हेतु आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने देश-विदेश में समाज का गौरव बढ़ाया है। इसके पूर्व प्रातः 07:30 बजे नगर के कालीचाबाद तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यह भी पढ़ें- महाराण...