कन्नौज, मई 7 -- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को कस्बे में विशाल रैली व महादंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। रैली इंदरगढ़ तिराहे से शुरू होकर डीएन इंटर कॉलेज तक जाएगा। देवांगना क्षत्रिय उत्थान एवं सेवा संगठन के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयंती पर विशाल रैली व महादंगल का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के संरक्षक कुंवर दीपेन्द्र नरायन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को संगठन के निर्देशन में विशाल रैली निकाली जा रही है। रैली का शुभारम्भ इंदरगढ़ तिराहे से होगा। तिर्वा के प्रमुख मार्गो से होते हुए यात्रा डीएन इंटर काॅलेज तक पहंुचेगी। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य कार्यक्रम 9 को यहां यात्रा का समापन होगा। इसके उपरांत डीएन इंटर काॅलेज परिसर में ही विशाल दंगल का आयोजन किया ज...