मैनपुरी, मई 9 -- क्षेत्र के ग्राम सुनूपुर व मढ़ामई में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान युवाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को फूल मालाओं और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम चौहान ने वीर महाराणा प्रताप के संघर्ष, वीरता व देशभक्ति की गाथाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया। उनका जीवन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प महाराणा प्रताप के त्याग व साहस को आने वाली पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.