लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने शनिवार हो महाराणा प्रताप की जंयती पर नमन किया। इस दौरान महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि ऐसे महान योद्धा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, जिन्होंने देश की रक्षा और स्वाभिमान के लिए घास की रोटियां खाकर अंग्रेजों को सबक सिखाया और देश के लिए लड़ते-लड़ते अपनी जान न्योछावर की। उनकी जयंती पर हुसैनगंज चौराहे पर स्थापित प्रतिमा पर महासमिति के सदस्यों ने फूल चढ़ाए और उनकी याद में जयकारे लगाये। इस दौरान पीके जैन, सुभाष शर्मा, कैलाश जैन ,सुनील त्यागी, उमाकांत सिंह, संजीव त्रिपाठी, आशीष दीक्षित, हिमांशु पांडे, आरके उमराव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एलयू में महाराणा प्रताप जयंती पर पदयात्रा यह भी पढ़ें- अररिया : घास की रोटी खाई पर स्वाभिमान व मातृभूमि की अस्मिता से नहीं किया समझौता यह भी पढ़ें- पौड़ी में...