कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर। सेवरही कस्बे में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया गया। पुष्पांजलि करते हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के एक ऐसे महानायक हैं, जिनकी वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान की मिसाल है। मुकेश सिंह राघव ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की सीख देता है।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष हीरालाल सोनी, सर्वेश तिवारी, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशीं, एडवोकेट अमरनाथ सिंह, शम्भू सिंह, रणविजय सिंह, अंकुश सिंह, रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.