महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर
मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती नौ मई को मनाई जाएगी। बताया कि जयंती कार्यक्रम सिंहेल क्षत्रियों के जनक बाबा बरियासन देव स्मृति स्थल, रानीपुर के प्रांगण में 'बाबा बरियासन देव सिंहेल विकास समिति' द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सुझाव दिया कि महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय पर्व की तरह हर घर में मनाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती समारोह आज बैठक में बरियासन देव सिंहेल विकास समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह, प्रबंधक अवधेश सिंह, राजेश सिंह, आनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.