हरदोई, मई 9 -- हरदोई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में एक श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनका त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, नगर जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी, पंकज सिंह, गोपाल अग्रवाल, रामजी गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.