कन्नौज, अप्रैल 3 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आए परीक्षा परिणाम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभा भान छात्रों को सील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारम्भ अनंतराम एयरपोर्ट कमांडर के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उमर्दा में वार्षिक परीक्षा फल में छात्र-छात्राओं को उत्साह बर्दन के लिए समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रामकृपाल वर्मा ने कहा कि कम अंक पाने वाले छात्र भी निराश न हो। वह भी अच्छे अंक पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। जिससे अगली वर्ष की परीक्षा में उनका भी सम्मान हो सके। उन्होंने हर छात्र को अ...