संभल, मई 10 -- विकासखंड क्षेत्र के रहटौल मंडल अंतर्गत गांव बट्टुआ स्थित अम्मू बैंक्वेट हॉल में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर श्री क्षत्रिय संघ सत्तासी की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया और महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। सभा में महाराणा प्रताप जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर राकेश सिंह ने समाज को संबोधित करते हुए क्षत्रिय समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी भाईचारे और संगठन में ही निहित है। यह भी पढ़ें- राणा प्रताप व्यक्ति नहीं बल्कि प्रेरणा हैं विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह राघव ने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालत...