सहारनपुर, फरवरी 28 -- संस्थापक सप्ताह 2026 के अंतर्गत महाराज सिंह कॉलेज में शनिवार को चतुर्थ दिवस के अवसर पर वेल ड्रेस, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। वेल ड्रेस प्रतियोगिता में सभ्यता, रिया ने प्रथम,अलीशा, अर्जुन शर्मा ने द्वितीय, देव कुमार, दीपाली, माही धीमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में रिया सिंह ने प्रथम, अफसा ने द्वितीय और अनु ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सना प्रथम, महिमा द्वितीय और आयशा सैफी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर प्रवीण कादियान, डॉ. गुरदेव सिंह, मानसी, प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. संजय कुमार, प्रो. पूनम यादव, प्रो. दिनकर मलिक, प्रो. संदीप कुमार, डॉ. मीनाक्षी तथा डॉ. संजीव कुमार का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...