हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- मौदहा। कस्बे के पांडव गेस्ट हाउस में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार पांडे की अध्यक्षता में आगामी तीस दिसंबर को बैठक की रूपरेखा बनाई। उन्होंने बताया कि पुष्कर राजस्थान में गायत्री शक्तिपीठ मणिवेदिका पीठ में विशाल 200 कुंडली महायज्ञ का आयोजन किया जाना है। जो त्रेता युग में विश्वामित्र ऋषि द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद किसी युग में ऐसी यज्ञ का आयोजन नहीं किया गया। महाराजश्री प्रखर महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रखर महाराज 30 दिसंबर को पांडव गेस्ट हाउस में उपस्थित होकर यज्ञ के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासी 30 दिसंबर को पांडव गेस्ट हाउस में पहुंच कर महान तपस्वी की ओजस्वी शब्दों का श्रवण करें और पूर्व निर्धारित यज्ञ में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान ...