लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- शहर के मोहल्ला महाराज नगर की जिन परेशानियों ने कुछ हफ्ते पहले लोगों की दिनचर्या को मुश्किल बना रखा था, अब वहीं इलाका धीरे-धीरे राहत की सांस लेने लगा है। नौ फरवरी के अंक में 'बोले लखीमपुर खीरी' संवाद कार्यक्रम के तहत यहां की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी नालियों और जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। खबर छपने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम नजर आने लगा है। मोहल्ले में इन दिनों सफाई अभियान चल रहा है। लंबे समय से जाम पड़ी नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है, जिससे गंदा पानी अब नालियों से आगे बढ़ रहा है। गलियों में जमा कूड़े के ढेर हटाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले कई बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद सफाई हुई है। इधर पालिका प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.