कानपुर, जनवरी 12 -- कानपुर। हरिश्चंद्र वंशीय युवा समिति ने हरिश्चंद्र सभा का आयोजन सोसाइटी धर्मशाला, पांडु नगर में किया। महाराजा हरिश्चंद्र के जीवन, त्याग, सत्यनिष्ठा एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय हरिश्चंद्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी और युवा अखिल भारतीय हरिश्चंद्र वंशीय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश रस्तोगी ने विचार व्यक्त किए। महिला संगठन (सौभाग्य) द्वारा चारों युगों पर एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर रतन रस्तोगी, राहुल रस्तोगी एडवोकेट, राम निवास रुस्तगी, नीरज रस्तोगी, डॉ संजय व नंदिनी रस्तोगी, डॉ विनोद रस्तोगी, महेश रस्तोगी, बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी, वीके ब्रदर्स, डॉ रमित रस्तोगी, अतुल रूस्तगी, आघीश रस्तोगी, ब्रजानंद रस्तोगी, इंद्र मोहन रोहतगी और गणेश रस्तोगी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...