बागपत, मार्च 27 -- बड़ौत। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का एक और ऐतिहासिक कार्य जाट समाज के नव-निर्माण में मील का पत्थर बनेगा। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा निर्मित हिंदू हृदय सम्राट, वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का 29 मार्च तो सकौती टांडा मेरठ उत्तर प्रदेश में अनावरण होगा। जिसमें समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक तोमर, जिला महासचिव शिवम तोमर, नवीन तोमर, विजेंद्र प्रधान, मीडिया प्रभारी सूरज ज्वाला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...