बलिया, फरवरी 18 -- नवानगर। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विशिष्ट अतिथि सुनीता राजभर तथा डॉ. सतीश राजभर रहे। सांसद ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और त्याग का परिचय दिया। समाज से आह्वान किया कि सुहेलदेव के आदर्शों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, संगठन और आपसी एकता के बल पर समाज को सशक्त बनाया जाए। कार्यक्रम का संयोजन रामजीत राजभर 'पम्पी'ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.