संवाददाता, जून 8 -- योगी सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को कहा कि बहराइच स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राष्ट्र नायक हैं। ऐसे में हर वर्ग के लिए वह पूजनीय हैं। रविवार को चित्तौरा झील के पास महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 'हर घर भगवा अभियान' में शामिल होने आए मंत्री से जब दरगाह में सूर्यकुंड के अस्तित्व पर सवाल किया गया तो राजभर ने कहा कि सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करेंगे और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगे।सालार मसूद दरगाह का ASI सर्वे हुआ है उन्होंने जोर देकर कहा कि दरगाह का एएसआई सर्वे अवश्य होगा। मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए आरो...