अंबेडकर नगर, जून 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय राजभर संगठन के तत्वावधान में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर का 993वां विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के लोरपुर अठखम्भा से संगठन अध्यक्ष राम किशोर राजभर के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सिया राम राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है। उन्होंने विदेशी आक्रांता सैयद सलार मसूद गाजी से भारत देश की रक्षा किया। सुहेलदेव ने 10जून 1034 को चित्तौर के मैदान पर पांच लाख सैनिकों सहित आक्रांता का बध कर देश का मान सम्मान बढ़ाया। संगठन के संरक्षक जितेन्द्र राजभर ने समाज के लोगों को शिक्षित एवं संगठित होकर महाराजा सुहेलदेव के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव क...