बक्सर, फरवरी 3 -- बारूपुर गांव में बुधवार को आयोजित हुआ जयंती समारोह जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जुटे हुए थे लोग फोटो संख्या- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बारूपुर गांव में बुधवार को एक समारोह का आयोजन किया गया, जहां महाराजा सुहलदेव एवं बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर मौजूद थे। जबकि, अध्यक्षता सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष उदयनारायण राजभर तथा संचालन संजय कुशवाहा ने किया। उपस्थित अतिथियों ने दोनों महापुरुषों के तैल्य चित्र पर पुष्प भेंट कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह में जुटे वक्ताओं ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया। इस दौरान अरविंद राजभर ने कहा कि महाराजा सुहलदेव के इतिहास को जानने की जरूरत है...