उन्नाव, अप्रैल 1 -- बांगरमऊ। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने बुधवार को नगर के पटेल चौराहा से चक्रवर्ती अवध सम्राट महाराजा सातन पासी की जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने बताया कि गुरुवार को महाराजा सातन पासी के किले सातन कोट पर विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के जनजागरण के उद्देश्य से इस बाइक रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह रैली समाज के लोगों को जोड़ने और उनकी गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेगी। विधायक ने महाराजा सातन पासी को लोकनायक और वीर शासक बताते हुए कहा कि वे अपनी वीरता, नेतृत्व क्षमता और न्यायप्रियता के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने किले पर महाराजा सातन पासी की प्रतिमा जल्द स्थापित कराए जाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा, चंद्र मोहन, ...