रांची, अप्रैल 2 -- कांके, महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को सुतियांबे गढ़ पिठोरिया (परगना) में महाराजा मदरा मुंडा की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर प्रदीप पाहन ने विधि विधान से कंपार्ट में भेड़ा, मुड़हर पहाड़ मरांगबुरू में बकरा और नव में मुर्गे की बलि दी। एक रंगीली मुर्गी की बली लूटकुम हड़ाम, लूटकूम बुढ़ही, हड़ाम, पिलचु बुढ़ही देकर विधि विधान से पूजा की गयी। गढ़बारी में स्थापित महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही मुड़हर पहाड़ के नीचे स्थापित भगवान बिरसा मुंडा, महाराजा मदरा मुंडा, रिसा मुंडा और सुतिया मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष वीणा मुंडा, सरंक्षक पहलवान मुंडा, सोमा उरांव, महेश्वर पहान, उरांव, शेखर पाहन, झालो मुंडा, बीना देवी ...