हजारीबाग, मई 24 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत ओरिया के दुर्गा मंडप में तैलिक समाज की ओर से रविवार को महाराजा भामाशाह की जयंती समारोह मनाई गई। शुरुआत आर्य कन्या गुरुकुल के बच्चीयों एवं समाज के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात संबोधन सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महाराजा भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान अतिथियों, आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्यगण एवं समाज के नारीशक्ति को मंच पर अंगवस्त्र के साथ सम्मानित कर उनका हौसला बढाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा एवं ग्राम भ्रमण का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य रूप से अतिथि के ...