महाराजा जरासंध स्टेडियम में योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश
पलामू, जून 21 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्रामपुर के नावाडीह स्थित महाराजा जरासंध स्टेडियम में भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर योग दिवस मनाया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने योगाभ्यास करते हुए कहा कि योग, भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है। योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा का संतुलित विकास होता है। नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। योग स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर नगर परिषद ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- सकारात्मक जीवन दृष्टि का आधार है योग: वीरेश यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.