महाराजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमा लगाने के लिए धरना जारी
बांदा, जून 23 -- बांदा। आजाद क्रांति पार्टी ने महाराजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमा को पुनः स्थापित किए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रखा। पदाधिकारियों ने कहा कई दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन किए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महाराजा खेत सिंह जूदेव करोड़ों लोगों की आस्था और गौरव के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को लंबे समय तक खंडित अवस्था में रखना न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं का अपमान है। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में समाज की भावनाओं की अनदेखी कर रहा है। आजाद क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह खंगार ने प्रशासन से मांग की है महाराजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमा को शीघ्र पुनः स्थापित किए जाने के संबंध में लिखित आश्वासन दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.