बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। आजाद समाज पार्टी ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी पदाधिकारियों ने बबेरू बाईपास में स्थापित महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को जल्द से जल्द बदलने और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीर सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन में बताया कि महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। 15 जुलाई 2024 को घटना की जानकारी होने पर खंगार समाज के लोग मौके पर पहुंचे थे। प्रतिमा की गर्दन, बायां हाथ और घोड़े का पैर तोड़ दिया गया था, जिससे पूरी मूर्ति खंडित हो गई थी। बीते 18 जुलाई 2024 को भी ज्ञापन दिया था लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...