उरई, दिसम्बर 25 -- उरई। गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खांगर जूदेव की जयंती 27 दिसंबर को जालौन बाईपास स्थित गौरी पैलेस में मनाई जाएगी। खांगर क्षत्रिय समाज द्वारा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। यह बात क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सिंह खांगर ने पत्रकारों से वार्ता कर कही। प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सिंह खांगर,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष उदय पिंडारी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया जयंती पर समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, गोसेवा अध्यक्ष श्याम बिहारी, अध्यक्ष सहकारी संघ प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल के साथ स्थानीय व गैर जनपदों से जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बाबूजी, जिला कोषाध्यक्ष नरेश सिंह खांगर, जिला मीडिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.