महाराजा क्रिकेट क्लब बना नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता
मैनपुरी, जून 21 -- नगर के एमडी रिसॉर्ट के खेल मैदान पर आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महाराजा क्रिकेट क्लब किशनी और समान कटरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। महाराजा क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव व सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर समान कटरा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। महाराजा क्लब ने निर्धारित 12 ओवरों में 126 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी समान कटरा की टीम 12 ओवरों में 115 रन ही बना सकी। महाराजा क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबला 11 रनों से जीतकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। आशीष को मैन ऑफ द मैच और ऋषि को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.