आगरा, अक्टूबर 2 -- आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का वार्षिक क्षमावाणी मिलन समारोह महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सानंद संपन्न हुआ। भक्ति नृत्य एवं जैन परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित समाजजनों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से सराबोर हो गया। समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा उन दंपतियों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण किए हैं। इसके साथ ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा दशलक्षण महापर्व के दौरान उपवास एवं तेला की तपस्या करने वाले त्यागीवृत्ति रखने वाले समाजजनों को प्रतीक चिह्न एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष निर्मल मोठया, हीरालाल बैनाड़ा, ...