मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद परिसर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को लेकर वैश्य समाज में विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिमा स्थल पर भाजपा नेता नवनीत कुछल को संयोजक बताने वाले एक पोस्टर पर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने स्पष्ट किया कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से नगर पालिका द्वारा पास हुआ था, लेकिन इसका पूरा खर्च महासभा के अंतर्गत आने वाली 19 संस्थाएं मिलकर वहन कर रही हैं।संजय मित्तल ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह गौरवशाली कार्य सामूहिक नेतृत्व में हो रहा है, अत: व्यक्तिगत पोस्टर लगाना भ्रम फैलाने और समाज की एकजुटता को खं...