सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वैश्य समाज की बैठक कर समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी विपिन अग्रवाल के आवास पर आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक, विधायक एवं पूर्व मंत्री (उप्र सरकार) संजय गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज की एकता व सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने समाजबंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने तथा महाराजा अग्रसेन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष महावीर गुप्ता और जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: समाज की एकजुटता को महाराजा अग्रसेन के आदर्शों अपनाए: संजय गर्ग जिला महामंत्री राजीव गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल गुप्...